फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्वर ठप, समय पर नहीं मिल रही रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में क्रस्ना लैब में सर्वर की समस्या के चलते मरीजों को रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है। लैब में प्रिंटर खराब होने से भी लोगों को टेस्ट की रसीद तक भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मरीजों के तीमारदारों राजेश, तेजराम, वीणा ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में इस तरह की दिक्कतों का सामना मरीजों को करना पड़ रहा है। मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि लचर स्थिति को तुरंत सुधारा जाए। इस बारे में एसएमओ डाॅ. चमन ठाकुर ने बताया कि उक्त लैब के संचालकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें