सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट वन परिक्षेत्र कार्यालय में बलद्वाड़ा और सरकाघाट परिक्षेत्र की 19 बीटों के लिए चयनित 19 वन मित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इनमें सरकाघाट क्षेत्र के 12 और बलद्वाड़ा परिक्षेत्र के सात वन मित्र शामिल रहे। प्रशिक्षण पूर्ण कर बुधवार से अपने-अपने बीट में तैनात होंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन आरएफओ सरकाघाट मदन शर्मा और बलद्वाड़ा आरएफओ अभिनव ठाकुर ने वन मित्रों का स्वागत कर विभाग की संरचना और कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।
इसके पश्चात सरकाघाट वन परिक्षेत्र अधिकारी ने वनों के महत्व और बिरोजा निकासी नियमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में वन खंड अधिकारी विजय कुमार और उनकी टीम ने वन मित्रों को लैंटाना उन्मूलन, साल्वेज, रेजिन से संबंधित कार्यों की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। संवाद