फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंजैहली में सराज आपदा सुझाव मंच गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बूंग रैलचौक में मंगलवार को आयोजित बैठक में अधिवक्ता रजनीश शर्मा को सराज आपदा सुझाव मंच का संयोजक चुना गया। भेखली, कुथाह, संगलवाड़ा, ढीम कटारू और जंजैहली पंचायतों के प्रभावित लोगों ओम प्रकाश, सपना देवी, नेत्र सिंह, ललित कुमार और सुदेश ठाकुर ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंच अगले दो दिनों में व्यापक बैठक आयोजित करेगा, जिसमें बुद्धिजीवी और समाजसेवी शामिल होंगे। रजनीश शर्मा ने भेखली और बायला खड्ड के तत्काल तटीकरण की मांग की ताकि गांवों और घरों को बचाया जा सके। लोगों ने प्रशासन से त्वरित राहत, पुनर्वास, और पायलट प्रोजेक्ट की मांग की। रजनीश ने बताया कि जंजैहली क्षेत्र, बूंग रैलचौक, संगलबाड़ा, ढीम कटारू पंचायतों में 30 जून की रात को बादल फटने से भारी तबाही हुई। भेखली और बायला खड्ड में बाढ़ ने जंजैहली, पांडवशिला, कुथाह, लंबाथाच, थुनाग, और सुराह को खतरे में डाल दिया। स्थानीय लोगों ने पर्यावरण असंतुलन, अंधाधुंध वृक्ष कटाई और बिजली परियोजनाओं को इस आपदा का मुख्य कारण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें