साक्षात्कार - वल्लभ काॅलेज मंडी की ओर से गेस्ट फैकल्टी आतिथ्य और पर्यटन के एक पद के लिए साक्षात्कार 11:00 बजे प्रशासनिक खंड में होगा।
सांस्कृतिक संध्या- सुंदरनगर उपमंडल के निहरी स्थित मूल माहूंनाग मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में रात 9:00 बजे से लोक गायक विक्की चौहान प्रस्तुति देंगे।
रोस्टर- नगर निकाय के चुनाव के लिए रोस्टर सुबह 11:00 बजे जारी होगा।
रामकथा- सरकाघाट शिव मंदिर में राम कथा में दोपहर 2:00 बजे से कथा वाचक पंडित बिश्नदत्त शास्त्री प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।