फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व पीएम अटल की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रचार मंत्री हेमराज ठाकुर ने बताया कि वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर परिषद की जिला मंडी इकाई ने एक साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन वृद्धाश्रम सुंदरनगर में किया। इसमें मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं सचिव संस्कृत अकादमी हिमाचल प्रदेश डॉ. केशवानंद कौशल रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अजय कुमार रहे। प्रथम सत्र में कुटुम्ब प्रबोधन विषय पर मुख्य वक्ता तथा मुख्यातिथि ने अटल बिहारी के जीवन पर प्रकाश डाला। वर्तमान मीडिया और सोशल मीडिया के दौर में भारत की इस संयुक्त परिवार व्यवस्था को धीरे धीरे पश्चिमी विचारों से खंडित किया जा रहा है, जो भारत के लिए चिंता की बात है। दूसरे सत्र में कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों ने अपनी-अपनी कविताओं के माध्यम से समां बांधा। इन साहित्यकारों में पीसी कौंडल, भीम सिंह परदेसी, सुरेंद्र मिश्रा, मनोहर लाल, यादवेंद्र ठाकुर तथा जिला मंडी इकाई के अध्यक्ष उत्तम चंद शर्मा, शमी चौधरी, विजय कुमार, और राज्य प्रचार मंत्री हेमराज ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें