फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में दुकान के बाहर, सार्वजनिक स्थान पर सामान बेचा तो खैर नहीं

Thu, 02 Oct 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में दुकानदारों को दुकानों के बाहर, सड़क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखने का अब खामियाजा भुगतना पड़ेगा। नगर निगम कार्यालय में बार-बार शिकायतों के बाद अब ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसा जाएगा। नगर निगम की ओर से 3 अक्तूबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर सामान पाए जाने पर सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में कुछ दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सामान रख रहे हैं। इससे शहर की तंग गलियों में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ बाधित हो रहे हैं। लोगों को फुटपाथ के बजाय अति व्यस्त सड़कों के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। रविवार को पड्डल से लेकर महामृत्युंजय चौक तक सड़क किनारे चारपाइयां लगा कर कपड़े आदि की सेल शुरू हो जाती है। हालांकि इन कारोबारियों को पड्डल शौचालय के निकट स्थान प्रदान किया है लेकिन फिर भी यह कारोबारी फुटपाथ पर सामान बेचना शुरू करते हैं।

शहर में दुकानों के बाहर, सड़क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का सामान रखने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है। ऐसे दुकानदारों का सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। जिससे कि शहर में पैदल चलने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें