फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीनियर महिला कबड्डी टीम का चयन ट्रायल 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सीनियर महिला वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला मंडी की टीम का चयन ट्रायल 26 अक्तूबर को पड्डल मैदान में होगा। चयनित टीम 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रामपुर बुशहर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जिला कबड्डी संघ के प्रधान श्याम लाल और सचिव नेत्र सिंह ने बताया कि ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने जिले की महिला खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य जिले में कबड्डी को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें