फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में मक्की की खरीद का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास सफल हो रहे हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में भी ये प्रयास रंग ला रहे हैं। रसायन मुक्त खेती से तैयार मक्की की सरकारी खरीद का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पहले चरण की सफलता के बाद अब शेष चयनित किसानों से मक्की खरीदी जा रही है। आत्मा परियोजना के तहत इस वर्ष 515 क्विंटल मक्की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। फसल के बंपर उत्पादन के कारण यह आंकड़ा करीब 650 क्विंटल तक पहुंचने की संभावना है। पहले चरण में 206 किसानों से कुल 367 क्विंटल मक्की खरीदी जा चुकी है। यह खरीद सदर मंडी, सुंदरनगर, धर्मपुर, बल्ह, धनोटू, चौंतड़ा और सरकाघाट के संग्रह केंद्रों से हुई। अब जिले के ऊपरी क्षेत्रों में भी खरीद प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए मक्की का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। यह पहले 40 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब 50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। बेहतर दाम मिलने से किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनका रुझान तेजी से प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ रहा है। वर्तमान में मंडी के करीब 43,380 किसान 8,400 हेक्टेयर भूमि पर रसायन मुक्त खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने और उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी निर्धारित संग्रह केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सरकार के इस कदम से किसानों को खुले बाजार में कम दाम मिलने की चिंता से मुक्ति मिल गई है और प्राकृतिक खेती अब अन्नदाताओं के लिए आमदनी का एक सशक्त जरिया बन रही है। - डॉ. राकेश पटियाल, निदेशक, आत्मा परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें