गलत दिशा से वाहन लाने वालों को लगाई फटकार, दोबारा उल्लंघन पर चालान काटने की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में वन-वे यातायात व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एसडीएम मनीश चौधरी ने मंदिर मार्ग पर नाका लगाकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गलत दिशा से आने वाले कार और टैक्सी चालकों को रोककर चेतावनी दी गई।
गौरतलब है कि शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए मंदिर मार्ग को छोटे चारपहिया वाहनों के लिए वन-वे घोषित किया गया है। बावजूद इसके कई चालक नियमों की अनदेखी कर रहे थे, जिससे बाजार में जाम और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पहली बार नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई है, लेकिन भविष्य में उल्लंघन करने वालों के चालान काटने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।