चौंतड़ा (मंडी)। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंथल को कलर प्रिंटर भेंट किया। हाल ही में एसडीएम ने सैंथल स्कूल को गोद लेने के बाद विद्यालय का दौरा किया। प्रधानाचार्य मुक्ता टंडन ने बताया कि एसडीएम ने स्कूल में आकर बच्चों से सीधा संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके पठन-पाठन से संबंधित और भावी कॅरिअर से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को अपने सपनों को पहचानने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने की भी सीख दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से उनसे स्कूल के लिए एक कलर प्रिंटर का आग्रह किया गया था। संवाद