करसोग (मंडी)। उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक एसडीएम करसोग अलीशा चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं और लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
एसडीएम ने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा और विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार पृथी चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।