पधर (मंडी)। स्कूल बसों में नियमों की अवहेलना कर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करने वाले स्कूल संचालकों की अब खैर नहीं। वीरवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने जिला स्तरीय टीम के साथ पधर उपमंडल के निजी स्कूल बसों की फिटनेस को लेकर बसों की जांच की।
अधिकतर बसों में नियमों के अनुसार सभी दस्तावेज पाए गए और कोई भी अनियमितताएं नहीं मिलीं। एसडीएम ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि स्कूल वाहन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हर तीन माह बाद निजी स्कूल बसों की दोबारा चेकिंग की जाएगी। अगर किसी बस में कोई कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद