जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को तय समय पर अपने कार्य निपटाने के निर्देश दिए। दोपहर बाद एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर पहुंचकर आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जाना और समाधान का आश्वासन दिया।
लघु सचिवालय सभागार में राजस्व विभाग के कानूनगो, पटवारी और फील्ड स्टाफ से बैठक कर राजस्व कार्यों की व्यक्तिगत तौर पर समीक्षा की। बैठक में विशेष तौर पर मौजूद जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी, तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी, नायब तहसीलदार जागृति राठौर आदि ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने उपायुक्त से मुलाकात कर अस्पताल की समस्याओं से अवगत करवाया। संवाद