फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसडीएम ने किया मिल्क फेड के आउटलेट ‘मिल्कबार’ का शुभांरभ

Sat, 26 Oct 2024 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दिवाली के उपलक्ष्य में आम जनता को ताजा और शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन ने शुक्रवार को सेरी मंच मंडी के समीप ‘मिल्कबार’ नाम से अस्थायी आउटलेट का शुभारंभ किया। एडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने इस आउटलेट का विधिवत का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध, स्वादिष्ट और स्वास्थ्य परक मिठाइयां त्योहारों के जश्न को और बढ़ाती हैं।
विज्ञापन

मिल्क फेड के चक्कर यूनिट प्रभारी विश्वकांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग पर इस वर्ष 550 क्विंटल मिठाइयां तैयार की गई हैं। मिल्कलेड आउटलेट पर मिठाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। इस वर्ष की मिठाइयों में पिन्नी, पंजीरी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, कोकोनट बर्फी, पहाड़ी बर्फी, डोडा बर्फी, रोस्टेड चना बर्फी, और ब्राउन पेड़ा शामिल हैं। इनके 400 ग्राम पैक का मूल्य 275 रुपये, काजू बर्फी का 400 ग्राम 400 रुपये और मोतीचूर लड्डू का 400 ग्राम का पैक 200 रुपये में उपलब्ध है। अन्य मिठाइयां जैसे रसगुल्ला, चमचम, रसभरी, गुलाब जामुन, और अंगूरी पेठा 240 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि 1000 रुपये और 620 रुपये में गिफ्ट पैक भी उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से मधुमेह के रोगियों के लिए शुगर फ्री उत्पाद जैसे पहाड़ी बर्फी, कोकोनट बर्फी और मिल्क केक भी इस बार पेश किए गए हैं। इस अवसर पर पूर्व मिल्क फेड के क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रशेखर वैद्य, विनय कुमार, विशाल ठाकुर, मोहिंद्र सिंह और अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें