फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह में खड़ी स्कूटी का छत्तीसगढ़ में चालान

विज्ञापन
पंडोह में खराब हालत में खड़ी स्कूटी, जिसका छतीसगढ़ में चालान कटा है। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह क्षेत्र में कई दिनों से खराब हालत में घर के पास खड़ी एक स्कूटी का चालान छत्तीसगढ़ के टोल प्लाजा पर कटने का मामला सामने आया है। इस घटना से वाहन मालिक सहित स्थानीय लोग भी हैरान हैं।
विज्ञापन

स्कूटी मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी स्कूटी पिछले काफी समय से खराब हालत में पंडोह में ही खड़ी है। उसे आज तक पंडोह से बाहर नहीं ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने मोबाइल पर वाहनों के चालान की जांच कर रहे थे। इसी दौरान जब उन्होंने अपनी स्कूटी का विवरण चेक किया तो उनके होश उड़ गए। जितेंद्र कुमार के अनुसार सिस्टम में उनकी स्कूटी का 22 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक टोल प्लाजा पर चालान दर्ज दिखाया गया।
इस अप्रत्याशित चालान से परेशान होकर स्कूटी मालिक ने मामले की शिकायत पंडोह पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला फर्जी नंबर प्लेट, तकनीकी गड़बड़ी या वाहन नंबर के दुरुपयोग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित विभागों से रिकॉर्ड मंगवाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें