फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञान मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Nov 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नगवाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेला संपन्न हो गया। स्वास्थ्य एवं राजस्व कौल सिंह ठाकुर ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। इससे पहले उन्होंने स्कूल भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने मंडी जिला के छह उपमंडल से पहुंचे प्रतिभागियों में से विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। तीन दिवसीय बाल विज्ञान मेला प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इससे पूर्व उन्होंने पनारसा में शिक्षण संस्थान के भवन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस भवन में पनारसा में नए खुले कॉलेज की कक्षाएं अस्थायी तौर पर संचालित की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने इस भवन के प्रथम तल के निर्माण के लिए 48 लाख 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा की छात्रा मनीषा शर्मा जापान में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में देश का नेतृत्व करने पर अपनी ओर से 2500 रुपये की राशि देने की घोषणा की।
स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं विज्ञान मेले के समन्वयक जोध सिंह वर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण पाल, ग्रामीण सोसायटी पनारसा के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, खेल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  सुन्दर सिंह ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा सुशील पुंडीर, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा केडी शर्मा, द्रंग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, पंचायत समिति सदर के अध्यक्ष जगरनाथ सकलानी, फर्श पंचायत की प्रधान, एसडीएम सदर मदन कुमार, एसई अनिल शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोनिवि अजय शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडी केके शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी देस राज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें