पधर (मंडी)। अंडर-19 जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के 18 जोन से 750 खिलाड़ी छात्र हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता चार दिन तक चलेगी। स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
स्कूल प्रधानाचार्य धर्मा शर्मा एवं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने स्मृतिचिह्न और शॉल भेंटकर मुख्यातिथि का स्वागत किया।
मार्चपास्ट में पधर स्कूल ने बाजी मारी। इस अवसर पर कार्यकारी उपमंडलाधिकारी प्रकाश चंद शर्मा, नायब तहसीलदार कृष्ण यादव, बीडीओ विद्या देवी, प्रधानाचार्य धर्मा शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिप सदस्य सूरज प्रकाश, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कपूर चंद, द्रंग भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, महामंत्री दलीप कुमार, संजय ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य कैप्टन हेम सिंह, पूर्व रिटायर्ड प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान लाभ सिंह, हरीश कुमार, इंद्र सिंह, सुरेश कटारिया, प्रेम सिंह, विनय शर्मा, कमल चौहान, नारला कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सहगल, प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर साहल, प्रकाश चंद धीमान, कुमारी रमन सूद, एडीपीओ पवन शर्मा, एसडीओ विद्युत बोर्ड मोहित टंडन, जेई प्रेम सिंह, रूप लाल मौजूद रहे।
.......
विधायक ने की घोषणाएं
विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक भवन को सरकार ने 25 लाख की मंजूरी दे दी है। पधर में इसका निर्माण किया जाएगा। उन्होंने रिटेनिंग वॉल के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। श्मशानघाट के लिए 1 लाख, भुभु-जंदरोग सड़क को 2 लाख, डलाह स्कूल सड़क को 1 लाख, कलमाणा सड़क निर्माण को 1 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूली छात्राओं की ओर से प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम के लिए 10 हजार की राशि देने की घोषणा की।
000