फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगणा में फेरी वालों पर पुलिस रखे पैनी नजर

विज्ञापन
व्यापार मंडल पांगणा पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। व्यापार मंडल पांगणा ने पुलिस चौकी पांगणा के प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए फेरी वालों पर निगाह रखने की मांग की है। साथ ही गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रवासियों की शिनाख्त करने की भी अपील की है। हेड कांस्टेबल ब्रिज लाल को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता, सचिव नीतिश गुप्ता, सह सचिव इंद्र राज शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जगदीश शर्मा, गौरव चौहान, पांगणा पंचायत उपप्रधान बसंत लाल ने कहा है कि केवल पंजीकृत फेरी वालों को ही इलाके में घूमने दिया जाए। उन्होंने अपहरण के प्रयास और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें