ओकवुड इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल मंडी का वार्षिक खेल दिवस पड्डल मैदान में शुक्रवार को मनाया गया। समारोह में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी वेद उपाध्याय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्री नर्सरी बाल 40 मीटर रेस में पार्थ, आराध्य, अर्पित सूद व अर्पित सिंह, कन्या वर्ग में स्नेहा, उर्वी, प्रांजल, नर्सरी ए बाल 40 मीटर रेस में गनवंश, निकुंज, आरव व कार्तिक, कन्या वर्ग में सृजन्य, प्रज्ञा, रवलीन, नर्सरी बी बाल वर्ग में अंश, आराध्य, रादेश, कन्या वर्ग में हृदयांशी, लावन्या, वानिका, नर्सरी बाल बनाना रेस में अंश, गुरवंश, आरीध्य, कन्या वर्ग में हृदयांशी, लावन्या, वानिका, केजी ए बाल 60 मीटर रेस में हरकीरत, मोक्षित, नमिश, कन्या वर्ग में आन्या, जानवी, कारवी, केजी बी बाल वर्ग में सानिध्य, अनिकेत, ज्ञान, कन्या वर्ग में सारिका, अंतरा, मीनल, केजी बाल वर्ग फ्राग रेस में गगन, मानित, नमिश, कन्या वर्ग में जानवी, सानवी, अंशिका, प्रथम कक्षा के 80 मीटर दौड़ बाल वर्ग में अमृत, मृज्ञस, गौरंग, कन्या वर्ग में लवयांशरी, पवित्रा, शिवांगी, कक्षा प्रथम बिंदी रेस में पवित्रा, शिवांगी, मृज्ञसया, द्वितीय कक्षा बाल वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रीक्षित, विक्रम आदित्य, ऋषि, कन्या वर्ग में पायल, ओशिन, आनवी, कक्षा द्वितीय में सैक रेस में विक्रमादित्य, प्रीक्षित, ऋषि, कन्या वर्ग में पायल, इशिता, ओशीन, कराटे फाइनल में कक्षा प्रथम में मृज्ञसया, कशिक, अमृत पाल, द्वितीय कन्या में शोकशिता, पायल, ओशीन अनन्या, बाल वर्ग में प्रीक्षित, ऋषि, विक्रमादित्य, पुष्कर ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने विजेता व उपविजेता को बधाई दी।