फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में जल्द करवाएं दुकानों का एग्रीमेंट

Fri, 25 Dec 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पड्डल मैदान के दुकानदार जिला युवा एवं खेल विभाग के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। उक्त दुकानदारों पर खेल परिषद के निर्देशों के अनुसार दुकानों का एग्रीमेंट नहीं करवाने का आरोप है। ऐसे में अब खेल विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि यदि 31 दिसंबर तक उक्त दुुकानदारों ने दुकान का करार नहीं करवाया तो दुकानें खाली करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


खेल परिषद की ओर से दुकानें खाली करवाने के लिए उक्त लापरवाह दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। मामले को लेकर पड्डल के दुकानदारों की बैठक एडीसी मंडी रूग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन और विभाग के समक्ष रखा है।

वहीं कुछ दुकानदार बैठक के बाद एग्रीमेंट करवाना शुरू कर दिया है। खेल विभाग दुकानदारों की समस्त मांगों को लेकर उपायुक्त मंडी के समक्ष रखेगा। खेल विभाग ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि दुकानों द्वारा एग्रीमेंट करवाना उनके लिए ही फायदेमंद हो सकता है। इससे पूर्व प्रशासन ने दुकानदारों के मांगों के अनुरूप एग्रीमेंट की अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष तक कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद पड्डल क्षेत्र के कुछ दुकानदार अभी भी एग्रीमेंट न करवाने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


विभाग ने पड्डल के 61 दुकानदारों को एग्रीमेंट करवाने के लिए नोटिस दिए गए थे। जिनमें से कुछ दुकानदार एग्रीमेंट करवाने में रुचि नहीं दिखा रहे है। खेल परिषद ने पड्डल में दुकान चलाने के लिए नए सिरे से एग्रीमेंट अनिवार्य किए गए हैं। इस संबंध में युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मंडी वेद उपाध्याय ने बताया कि कुछ दुकानदार एग्रीमेंट नहीं करवा रहे हैं। यदि उक्त 31 दिसंबर तक करार नहीं करते हैं तो दुकान खाली करने के लिए प्रक्रिया अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें