फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Thu, 07 Jan 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, बालीचौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सराज वैली मॉडर्न पब्लिक स्कूल बालीचौकी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रो. वीर सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाषण, पहाड़ी नाटी, नाटक, नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


समारोह में छात्रों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेरी लाडली नामक अभियान से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहे प्रियाल नेगी, सोनिया, वंशिका, प्रियांशी, कविता, टिया महाजन, विशाली, शिवानी, प्रिष्टी ठाकुर, प्रांशुल ठाकुर, अक्षिता गुप्ता, योगिता, अभय कुमार, मितुल कुमार, नितिका, हिमांशु, लीना पराशर, ख्याति, राहुल ठाकुर, अमित कुमार, हिमांक संधु, प्रियंका चौहान, लीना, विनायक कपूर, गौरव ठाकुर, गौरव चौहान, निशांत ठाकुर, अमित कुमार, मितुल कुमार, चुनी लाल, संजय कुमार, झाबेे राम, चांदनी, यमुना ठाकुर, बाबू शर्मा, एकता ठाकुर, जयवंती, जैसमीन, खिला देवी, मानसी गौतम, प्रियंका शर्मा, शिवानी शर्मा, जितेंद्र कुमार, मुकुल ठाकुर, नवीन कुमार, निशांत शर्मा, सुनील कुमार, सुशील कुमार तथा तरूण को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सराज वैली माडर्न पब्लिक स्कूल के चेयर मैन प्रेम सिंह ठाकुर और प्रधानाचार्य गुलाब सिंह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाई के प्रधानाचार्य होशियार सिंह ठाकुर, रावमापा बालीचौकी के प्रधानाचार्य जीवानंद चौहान, रावमापा खणी के प्रधानाचार्य युद्ववीर सिंह ठाकुर एवं दलीप सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें