टिहरा (मंडी)। उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी शामिल रहे।
कर्नल रोशन लाल गुलेरिया मेधावी निजी छात्रवृति और दिवंगत कुसुम मेधावी निजी छात्रवृत्ति के तहत पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में कर्नल रोशन लाल गुलेरिया तथा दिवंगत कुसुम के पुत्र सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक संजय ठाकुर ने छात्रवृत्तियां प्रदान कीं। दसवीं कक्षा के लिए सुजल ठाकुर, वंशज और बारहवीं की रैनी और सृष्टि को छात्रवृत्ति से नवाजा गया।
छात्रवृत्ति के तहत 12000 की राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए। दिवंगत कुसुम मेधावी छात्रवृत्ति के तहत 7500 रुपये की राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए। दोनों निजी छात्रवृत्तियां हर वर्ष चोलथरा पाठशाला के बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में कर्नल रोशन लाल गुलेरिया, संजय ठाकुर, प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर, अभिभावक और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद