फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एससी वर्ग के मत्स्य पालकों को आइस प्लांट पर 24 लाख तक अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
10 टन प्रतिदिन क्षमता वाले आइस प्लांट की होगी स्थापना
विज्ञापन

40 लाख रुपये तक है परियोजना की लागत, 60 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में अनुसूचित जाति वर्ग के मत्स्य पालकों और उद्यमियों के लिए आधुनिक आइस प्लांट स्थापित करने का सुनहरा अवसर है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 10 टन प्रतिदिन क्षमता वाले आइस प्लांट की स्थापना के लिए पात्र लाभार्थियों को परियोजना लागत का 60 प्रतिशत अधिकतम 24 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। मत्स्य पालन विभाग ने इस योजना के तहत जिला मंडी के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। परियोजना की कुल लागत 40 लाख रुपये आंकी गई है। इसमें लगभग 20.50 लाख रुपये भवन निर्माण और 19.50 लाख रुपये आधुनिक मशीनरी पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि का वहन लाभार्थी को स्वयं करना होगा।
परियोजना के अंतर्गत लगभग 10.44 मीटर × 7.39 मीटर क्षेत्रफल में भवन का निर्माण किया जाएगा। आइस प्लांट में ब्राइन टैंक, 50 स्टेनलेस स्टील आइस कैन, कूलिंग यूनिट और आइस क्रशिंग मशीन सहित सभी आवश्यक आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इससे मत्स्य उत्पादों के संरक्षण, भंडारण और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास स्वयं की भूमि होना आवश्यक है। यदि स्वयं की भूमि उपलब्ध नहीं है, तो कम से कम 10 वर्ष की पंजीकृत लीज पर भूमि होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य विभाग मंडी, नीतू सिंह ने अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र मत्स्य पालकों एवं उद्यमियों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस पहल से जिले में आधुनिक मत्स्य अवसंरचना का विकास होगा और मत्स्य क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें