फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्वोदय स्कूल ने जीता अंडर-19 वॉलीबाल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटली (मंडी)। अंडर-19 बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता के कड़े फाइनल मुकाबले में सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल अलग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटली को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
कड़कोह विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हर अंक के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। पूरे मैच के दौरान कभी एक टीम बढ़त बनाती तो कभी दूसरी टीम आगे निकल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले के चलते दर्शकों का उत्साह अंत तक बना रहा। सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल की इस ऐतिहासिक जीत में राहुल, शुभम और अभिषेक ने अहम भूमिका निभाई।
तीनों खिलाड़ियों ने मैदान पर आक्रामक रणनीति और दमदार प्रहारों से विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रधानाचार्य संजय कटोच ने विजेता टीम के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों रेखा ठाकुर एवं रोहन तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के सदस्यों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें