फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट, कुनालग, पौंटा की टीम ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के खेल मैदान में शुरू हुई। इसका शुभारंभ सिविल अस्पताल सरकाघाट के प्रभारी डॉ. पीएल वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन रविवार को सरकाघाट और एचआरएक्स टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इसमें सरकाघाट की टीम 35-27 से विजयी रही। दूसरा मुकाबला मंगू-7 और कुनालग के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कुनालग टीम विजयी रही। तीसरा मुकाबला नालागढ़ और पौंटा के बीच खेला गया। इसमें पौंटा ने मैच जीत लिया। आशीष गुलेरिया ने बताया कि बाहर से आए सभी खिलाड़ियों के खाने और रहने का उचित प्रबंध किया गया है। मुख्यातिथि डॉ. पीएल वर्मा ने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने और कोविड-19 से बचने के लिए कहा। इस मौके पर सूर्यांश, निखिल, हर्ष, पंकज, मंगू, पंकू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें