नेरचौक (मंडी)। सुंदरनगर से गजनोहा वाया टरोह-पिपली बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष है। यह टरोह के लिए एकमात्र सरकारी बस सेवा थी। कोरोना काल के दौरान इस बस सेवा को बंद किया था। अब इसे फिर से चलाया है लेकिन सब पिपली तक आती है। इससे टरोह गजनोहा के लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरएम से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद बस सेवा गज नोहा तक नहीं चलाई। सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीडीसी सदस्य रीता देवी, वार्ड सदस्य रोशन लाल, कश्मीर सिंह, प्रकाश चंद शर्मा, प्यारे लाल बालकराम, ठाकुर सिंह, नेत्र सिंह, नंदलाल, हुकम चंद, बिंदर सिंह, मनोहर लाल, चुनी लाल, जगदीश चंद्र, टेकचंद, हिम्मत राम, योगराज, धनदेव, हेमराज, यादवेंद्र, बालकृष्ण, लज्जा देवी, सुलोचना देवी, नरपत, रामचंद्र, चेतराम, भगत राम और नरेश कुमार ने परिवहन निगम से मांग की है कि इस सेवा को गजनोहा तक भेजा जाए ताकि लोगों को मुसीबतों से दो-चार न होना पड़े। संवाद