फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो साल बाद सरकाघाट अस्पताल को मिली स्त्री रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. कृतिका पठानिया ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

सरकाघाट सहित चार क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दो साल से खाली चल रहे स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर नियुक्ति होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वीरवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका पठानिया ने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया। अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव और स्त्री रोग संबंधी उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।
अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण सरकाघाट, धर्मपुर, बलद्वाड़ा और भोरंज क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव और आपात स्थिति में मंडी, नेरचौक, टांडा, एम्स बिलासपुर या चंडीगढ़ जाना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक परेशानी के साथ लंबा सफर भी करना पड़ता था। आपात स्थिति में समय पर उपचार मिलना भी चुनौती बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सरकाघाट के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि डॉ. कृतिका पठानिया सुंदरनगर की स्थायी निवासी हैं। सरकाघाट अस्पताल में यह उनकी पहली नियुक्ति है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती से क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें