फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई शमशी की सरिता राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

Mon, 02 Sep 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी की अनुदेशक स्विंग टेक्नोलॉजी सरिता देवी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने सरिता देवी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए चयनित किया है। इस पुरस्कार के तहत देशभर से 16 शिक्षक चुने गए हैं, जिनमें सरिता देवी हिमाचल से एकमात्र शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

सरिता देवी को यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट शिक्षण सेवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने विशेष महिला उत्थान योजना के तहत सत्र 2013-14 से अब तक 300 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया है और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा चलाए जा रहे अल्पावधि कोर्स में 11 प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रशिक्षण दिया है।
सरिता देवी ने स्विंग टेक्नोलॉजी व्यवसाय में शिल्पकार प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है और राजनीति विज्ञान में कला स्नातकोत्तर की डिग्री भी प्राप्त की है। पुरस्कार के तहत उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक पदक मिलेगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक अक्षय सूद ने सरिता देवी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उनके कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें