फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरदार पटेल विश्व विद्यालय नॉर्थ जोन में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की मिली सदस्यता
विज्ञापन

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और अवसर मिलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्व विद्यालय नॉर्थ जोन में शामिल हो गया है। इसे एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (एआईयू) की सदस्यता मिल गई है। यह सदस्यता एक अप्रैल से प्रभावी होगी। एआईयू भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है और शैक्षणिक सहयोग, शोध गतिविधियां, डिग्री समकक्षता, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाती है।
एआईयू की सदस्यता मिलने से एसपीयू को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर और पहचान मिलेगी। पहले विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक आवेदन जैसे प्रवेश, फेलोशिप, छात्रवृत्तियों आदि में समस्याओं का सामना करना पड़ता था, क्योंकि कई ऑनलाइन पोर्टल्स पर विश्वविद्यालय का नाम नहीं था। अब इस सदस्यता के बाद विद्यार्थियों को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और शैक्षणिक प्रक्रिया अधिक सरल और सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. ललित अवस्थी कुलपति सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने कहा कि एआईयू की सदस्यता हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता और निरंतर प्रयासों की पहचान है। हम विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षा, शोध और नवाचार का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें