फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हेड गर्ल सारन्या और हेड बॉय चुने कार्तिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। फिनिक्स स्कूल मंडी में छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया गया। 12वीं कक्षा के छात्र कार्तिक को हेड बॉय और सारन्या को हेड गर्ल चुना। अग्रिम चौहान और तन्वी पटियाल को स्पोर्ट्स कप्तान चुना गया। नेहरू सदन से शौर्य, टैगोर सदन से अनन्या, सरोजनी सदन से ऐश्वर्या और गांधी सदन से हिरेश को कप्तान चुना गया।
विज्ञापन

कृतिका, सारंगिणी, नविक्षा और अवनीत को उपकप्तान चुना गया। सेरेमनी के दौरान चुने गए विभिन्न छात्र प्रतिनिधियों को उनके पद की शपथ दिलाई गई। स्कूल निदेशक ठाकुर सिंह और सुरेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। स्कूल प्रिंसिपल गीता शर्मा और प्रबंधक विजय कुमार ने स्कूल में अलंकरण समारोह के सफल आयोजन के लिए स्कूल के शिक्षकों का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें