फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में संस्कृत शिक्षकों ने समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में रविवार को संस्कृत शिक्षक परिषद मंडी की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार को गति देना और स्कूलों में संस्कृत शिक्षकों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था।
विज्ञापन

जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आधारशिला है और इसे जन-जन तक पहुंचाना शिक्षकों का नैतिक कर्तव्य है।
बैठक का संचालन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षकों के कैडर और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए संस्कृत शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने शिक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर संस्कृत के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें