मंडी के सद्भावना भवन भ्यूली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत संस्थान
मंडी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडी भ्यूली में रविवार को प्रजापिता ब्रह्मा की 57वीं पुण्यतिथि मनाई गई। यह दिवस ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से पूरे विश्व में एक साथ स्मृति एवं आत्मचिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर सामूहिक रूप से राजयोग ध्यान का अभ्यास किया तथा विश्व में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
उनके जीवन आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश लिया। कार्यक्रम में मंडी सर्किल जोन प्रभारी बीके शीला दीदी ने परमात्मा के महावाक्य सुनाते हुए कहा कि संगठन को सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए आपसी प्रेम, रहम दृष्टि, विश्वास और सहनशीलता अत्यंत आवश्यक गुण हैं। संवाद