फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समराहन इलेवन ने जीता क्रिकेट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। कोटली पंचायत के ढंडाल में खेली जा रही चलहर प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब समराहन इलेवन ने अपने नाम किया। फाइनल में समराहन इलेवन ने सैन एकादश को हराया। सैन एकादश ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 93 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए समराहन इलेवन की टीम ने निर्धारित ओवरों से पहले ही 94 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इससे पहले खेले सेमीफाइनल मुकाबले में सैन एकादश ने ढंडाल इलेवन को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में समराहन इलेवन ने चलहर इलेवन हो हराया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य टीपीएम स्कूल कोटली सुनील कुमार ने शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक पंकज ठाकुर, अशु और अमन ठाकुर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें