खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी की टीम ने की कार्रवाई, 10 बोरी चावल जब्त
उपभोक्ता ने की थी शिकायत, चावल पकाने के बाद भी आ रही थी बदबू
..................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी की टीम ने मंगलवार को चावल में केमिकल मिलने की शिकायत पर कार्रवाई कर कलखर क्षेत्र स्थित एक होलसेल दुकान से चावल के दो सैंपल भरे हैं। एहतियातन नामी कंपनी के चावल की दस बोरी जब्त की है। सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी की टीम को एक उपभोक्ता से शिकायत मिली थी कि नामी कंपनी के चावल में हाथ डालने पर सफेद रंग का पाउडर लग रहा है। हाथ सूंघने पर बदबू आ रही है। चावल बनाने के बाद भी इससे बदबू आ रही है। इस पर विभागीय टीम होलसेल दुकान में जाकर नामी कंपनी के खुली बोरी से चावल का सैंपल लिया। मौके पर सील बंद बोरी से भी सैंपल उठाया गया। इस दौरान मौजूद दस बोरी को जब्त किया गया। सैंपल जांच के बाद ही अब यह साफ होगा कि यह सफेद रंग का पाउडर क्या है और बदबू क्यों है।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि चावलों में केमिकल मिलने की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है। यदि जिले में कहीं भी इस तरह का मामला सामने आता है तो उपभोक्ता विभाग के ध्यान में लाएं ताकि तुरंत कार्रवाई अमल पर लाई जा सके।
000