फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में जिंक सल्फेट टैबलेट का सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में जिंक सल्फेट डिस्पर्सिबल टैबलेट का सैंपल जांच में फेल पाया गया है। लैब रिपोर्ट में बताया कि यह टैबलेट डिसइंटीग्रेशन टेस्ट पर खरी नहीं उतर पाया। इस पर अब नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सरकारी सप्लाई में मानकों के अनुरूप टैबलेट न होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जिंक सल्फेट का उपयोग जिंक की कमी के उपचार और रोकथाम के लिए किया जाता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य में भी मदद करता है। ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इससे पहले भी बीते जुलाई में जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों को पैरासिटामोल व एजिथ्रोमाइसिन दवा के सेवन से रिएक्शन हो रहा था। इस पर दवा निरीक्षक ने सैंपल भरे थे। जांच में सब सामान्य पाया गया था।
....
कॉस्मेटिक्स दुकानों से भरे फेस क्रीम के सैंपल
दवा नियंत्रक मंडी और बल्ह ने मंडी शहर की दुकानों में छापामारी कर साैंदर्य प्रसाधन में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न कंपनियों के क्रीम के सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन और करवाचौथ से पहले की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
जिंक सल्फेट डिस्पर्सिबल टैबलेट का सैंपल रिपोर्ट में मानकों पर खरा नहीं उतर पाया है। संबंधित बैच को लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
-सोमेश शर्मा, दवा निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें