बग्गी (मंडी)। बग्गी से करीब एक किलोमीटर दूर कोट पंचायत घर के निकट बीबीएमबी नहर में वीरवार सुबह एक सांभर गिर गया। राह चलते कुछ युवकों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने स्थानीय युवकों की सहायता से सांभर को पानी से बाहर निकाला। थोड़ी देर के बाद सांभर वहां से भाग गया, लेकिन कुछ दूरी पर वह ढांक से गिर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। वन विभाग समेत पशुपालन विभाग और पुलिस की टीम ने सांभर को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। वन विभाग सुंदरनगर के उप अरण्यपाल राकेश कटोच ने सांभर के नहर में गिरने की पुष्टि की है। संवाद