फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी पर एनएसयूआई ने फूंका गृहमंत्री का पुतला

विज्ञापन
सुंदरनगर में केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्त
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी पर एनएसयूआई भड़क उठी है। वीरवार को एनएसयूआई की सुंदरनगर इकाई ने शहर के भोजपुर वार्ड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनित जसवाल के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टिप्पणी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति की है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है, वह लगातार डॉ. आंबेडकर के संविधान की हत्या करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता आंबेडकर का अपमान किसी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि गृह मंत्री को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही अपने बयान पर अमित शाह जल्द से जल्द देश की जनता से माफी मांगे नहीं तो एनएसयूआई उनके विरुद्ध देशव्यापी उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर कर्ण सिंह, मोहित कुमार, जुबेर अख्तर, हर्ष कुमार, संजय कुमार, साहिल तथा भुवनेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें