फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सब जूनियर में साक्षी और जूनियर में तमन्ना ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। द्वितीय राज्य स्तरीय पच्चीसी खेल ओपन स्टेट हिमाचल प्रदेश का सोमवार को विधिवत रूप से सरस्वती विद्या मंदिर नौलखा में समापन हुआ। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्टेट चैंपियनशिप का शुभारंभ समाजसेवी भौर चंद्रमणी और समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिक्षा विभाग पीएस धीमान ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पच्चीसी खेल संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सब जूनियर कन्या वर्ग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला साई की साक्षी प्रथम और पायल दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर कन्या वर्ग में इसी स्कूल की तमन्ना प्रथम और अक्षरा द्वितीय रहीं। सीनियर वर्ग बाल में इसी स्कूल के अर्पित चौहान ने प्रथम और अभिषेक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर महासचिव राम सिंह चौहान, हिमाचल डॉजबॉल संघ के प्रधान बृज लाल चौहान, सुमित राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें