फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक सिस्टम लागू किया तो नहीं बांटेंगे उपभोक्ताओं को राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग(मंडी)। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच डिपो होल्डरों ने सरकार को चेताया है कि अगर बायोमीट्रिक सिस्टम लागू किया गया तो वे उपभोक्ताओं को राशन नहीं बांटेंगे। बायोमीट्रिक प्रणाली शुरू करने से प्रदेश में कोरोना के मामलों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

राज्य डिपो संचालक समिति प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि ने संघ के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना को लेकर प्रदेश में जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक बायोमीट्रिक प्रणाली को लागू न किया जाए। कहा कि प्रदेश सरकार फिर से उचित मूल्य की दुकानों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू कर उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने की योजना बना रही है, जो सही नहीं है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक बायोमीट्रिक प्रणाली को लागू न किया जाए। कहा कि डिपो संचालक ईमानदारी के साथ राशन वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल तीन प्रतिशत कमीशन पर काम कर रहे डिपो संचालक अपनी और अपने परिवार को जोखिम में डाल कर राशन वितरण नही करेंगे। उन्होंने डिपो संचालकों का पचास लाख रुपये का हेल्थ बीमा कवर करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें