फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साहिल को मिला 70 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज

Thu, 01 Jan 2026 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
साहिल शर्मा
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के पूर्व छात्र साहिल शर्मा को जर्मनी स्थित प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी ड्यूश बैंक की ओर से 70 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयनित किया गया है। साहिल वर्तमान में आईआईटी जोधपुर में अध्ययनरत हैं। साहिल शर्मा ने वर्ष 2022 में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी से अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण की थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी जोधपुर में प्रवेश प्राप्त किया। वर्तमान में वे अपने फाइनल सेमेस्टर में हैं और उनकी सेवाएं जून 2026 से मुंबई स्थित ड्यूश बैंक कार्यालय में प्रारंभ होंगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने साहिल को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कहा कि यह सफलता न केवल साहिल और उनके माता-पिता के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने साहिल की सफलता में योगदान देने वाले शिक्षकों की भी सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें