फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसों में सुरक्षा के मानक जरूरी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। एसडीएम मंडी सदर रूपिंद्र कौर ने कहा है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों को स्कूल बसों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडल स्तर के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूल बस के पास फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट, पॉल्यूशन नियंत्रण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकता अनुसार परिचालक या सहायक की व्यवस्था करने, बसों की नियमित यांत्रिक जांच करवाने तथा ओवरलोडिंग न करने के निर्देश भी दिए। बैठक में तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार कटौला, थाना प्रभारी सदर, उप-निदेशक प्राथमिक शिक्षा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें