फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: गोहर सड़क निर्माण कार्य के दाैरान दरकी पहाड़ी, टिपर खाई में गिरा, चालक की माैत

Fri, 23 Jan 2026 12:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

चैलचौक-पंडोह वाया गोहर सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात के समय पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
मंडी में खाई में गिरी गाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लचौक-पंडोह वाया गोहर सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात के समय पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पीछे से पहाड़ी दरक गई, जिससे एक टिपर चालक समेत सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक गुलशन सोनी उर्फ सोनू भाई उस्ताद पुत्र कातकू सोनी, निवासी गांव बागा स्यांज चच्योटकी मौके पर ही माैत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य दिन-रात चल रहा है और रात के समय पहाड़ी कटिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा पेश आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें