फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सेफ्टी संस्था ने मंडी में नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सोसायटी फॉर एंपावरमेंट ऑफ फ्रेटरनिटी थ्रू टेक्नोलॉजी एंड एजुकेशन (सेफ्टी) स्वयंसेवी संस्था मंडी ने रविवार को नेरचौक में अपना स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन

समारोह में निजी बीमा कंपनी से सेवानिवृत जनरल मैनेजर मिलाप चंद डोहर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं कानूनी सलाहकार एवं समाज सेवी बीआर कौंडल विशेष अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व बरसात में हुए जान माल के नुकसान और आपदा में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष निक्का राम ने संस्था के गठन और उपलब्धियों के बारे में सभी को अवगत करवाया।
इस अवसर शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे प्रदेशभर के मेधावियों को मुख्यातिथि की ओर से प्रशस्ति पत्र, नकदी और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मेधावियों में दिव्य ज्योति स्कूल मंडी से कुमारी काजल को स्वर्ण पदक से नवाजा।
विज्ञापन

मीरपुर से कुमारी श्रेया एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उसे एक सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए 34 हजार रुपये की मदद चेक से दी है। इसी तरह प्रदेशभर से आए मेधावियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सेफ्टी संस्था के उपाध्यक्ष गोविंद राम, महासचिव लेखराज, सचिव धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष बुद्धि सिंह जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें