फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बड़ीधार में ग्रामीण देवता मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत बड़ीधार में वीरवार को दो दिवसीय ग्रामीण देवता मेले का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने क्षेत्र के आराध्य देव पाइंदल ऋषि, माता जालपा सरौण और माता दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने कहा कि मेले और तीज त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बड़ीधार पंचायत के विकास कार्यों के लिए विशेष धनराशि की पहली किस्त पांच लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इससे पूर्व मेला कमेटी के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर ने अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पधर मंडल भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री सुरेश कटारिया, शेर सिंह, पंचायत प्रधान यादविंदर, बीडीसी घनश्याम ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें