सरकाघाट (मंडी)। राजकीय बाल स्कूल सरकाघाट में अनीता आजाद ने प्रधानाचार्य का पदभार संभाल लिया है। सरकाघाट की ग्राम पंचायत पपलोग के भलवान गांव की अनीता आजाद ने 1998 में शिक्षा विभाग में बतौर स्कूल प्रवक्ता धर्मशाला में ज्वाइन किया था। 2022 से आजतक सराज विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली में प्रिसिंपल के रूप में कार्य किया।
प्रिसिंपल अनीता आजाद ने बताया कि शिक्षा, अनुशासन से समझौता नहीं होगा। विद्यार्थियों के हित में निर्णय लिए जाएंगे। स्कूल की चहारदीवारी का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण किया जाएगा ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना काम से स्कूल में प्रवेश न कर सके। संवाद