फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखा जोश, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

विज्ञापन
टटेहड़ा मे क्रिकेट टूर्नामेंट मे पवन नम्बरदार। आयोजक
विज्ञापन
पवन नंबरदार ने आयोजन की सराहना की, युवाओं को दिया सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गांव टटेहड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पवन नंबरदार विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पवन नंबरदार ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने टूर्नामेंट की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पवन नंबरदार का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र के विकास व जनसमस्याओं को लेकर भी उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें