फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए चलाएं अभियान : जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। प्रदेश में बढ़ते नशे के कहर को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व सचिव जितेंद्र ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की सरी व बिंगा पंचायत में जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को तबाह कर देता है। यह एक सामाजिक महामारी बन चुकी है, जिसके खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना होगा।
विज्ञापन

युवाओं में हेरोइन व अन्य घातक रसायनों का मिश्रण का तेजी से फैलता जाल एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुका है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र नशे की चपेट में आ रहे हैं। जनता से आग्रह किया कि वह अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्थानीय नेताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशामुक्ति अभियान चलाएं। इस अवसर पर सरी पंचायत प्रधान कश्मीर सिंह, बिंगा पंचायत तंबू देवी, डॉ. सकलानी, उपप्रधान रोशन सिंह, ओम गुलेरिया, कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें