जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में कोविड-19 के आरटीपीसीआर टेस्ट कम हो रहे हैं जबकि रैट पर ही जोर दिया जा रहा है। 20 अप्रैल से 20 मई तक 1500 से अधिक कोविड टेस्ट केवल सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में हुए जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट का यह आंकड़ा तीन सौ से पार नहीं हो पाया है।
लडभड़ोल क्षेत्र में तो रैपिड एंटीजन टेस्ट ही किए जा रहे हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में जिन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है, वह आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट और रैपिड एंटीजन टेस्ट एक समान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रयासरत हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में हो रहे विलंब के कारण रैपिड एंटीजन टेस्ट को अधिक तवज्जो दी जा रही है। संवाद