धर्मपुर (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खंड धर्मपुर ने विजयदशमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम डाॅ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर में मंगलवार को मनाया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। शाखा के स्वयंसेवकों ने आकर्षक व्यायाम योग, दंडयुद्ध, गीत और सामूहिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पूर्व प्रांत संघचालक कर्नल रूप चंद उपस्थित रहे। सह प्रांत कार्यवाह हिमाचल प्रांत विपिन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों, इतिहास और समाज निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक अमर सिंह सकलानी ने संघ की सामाजिक एवं राष्ट्रहित में की जा रही गतिविधियों की सराहना की। खंड कार्यवाह राकेश सकलानी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे संघ के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं। संवाद