फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मार्चपास्ट में जोगिंद्रनगर जोन प्रथम

विज्ञापन
पधर में आयोजित अंडर 19 महिला खेलकूद प्रतियोगिता में मार्च पास्ट की सलामी देते​​ ​खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में रिमझिम बारिश के बीच जिला स्तरीय अंडर-19 बालिका माइनर गेम्स का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर कुमार धीमान ने किया। प्रतियोगिता में 18 जोन से 690 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मार्चपास्ट में जोगिंद्रनगर जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यशवीर कुमार धीमान ने खिलाड़ी छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि खेल विद्यार्थी के जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल क्रीड़ाओं से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खिलाड़ी अनुशासन का अनुसरण करते हुए खेलों को खेल भावना से खेलें और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाएं। इस अवसर पर जिला खेल संघ के अध्यक्ष सुखदेव, स्थानीय पंचायत के प्रधान हेमंत कुमार, स्कूलों से आए प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें